विधिक सेवाएं
-
वर्तमान दौर में किसी भी आधिकारिक कार्य को करने हेतु लीगल डॉक्युमेंट्स या एग्रीमेंट्स बनवाना अनिवार्य है। परंतु इन लीगल एग्रीमेट्स को बनवाने के दौरान आम जनता को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लंबी कतारों में खड़ा होना होता है।
हमारी ऑनलाइन लीगल सर्विसेज की सहायता से आप अपने ग्राहकों के लिए निम्नलिखित प्रकार के एग्रीमेंट्स आसानी से बनवा कर अच्छी कमाई कर सकते हैं-
कानूनी नोटिस
एक कानूनी नोटिस दो या दो से अधिक पार्टियों के बीच एक औपचारिक लिखित संचार होता है जिसको बनवाने का प्रयोजन प्रेषक द्वारा दूसरे पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के इरादे के बारे में प्राप्तकर्ता को सूचित करना होता है।
यह कानूनी नोटिस प्राप्त करने वाले पक्ष को प्रेषक की शिकायतों से अवगत कराता है और उन्हें सचेत भी करता है। यह किसी निश्चित शर्त को पूरा करने के लिए रिसीवर को अंतिम चेतावनी के रूप में काम करता है। ऐसा न करने की स्थिति में प्रेषक अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है और दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर सकता है। एक कानूनी नोटिस का मसौदा पीड़ित व्यक्ति / व्यक्तियों के समूह द्वारा अपनी आवश्यकता अनुसार तैयार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए एक अनुभवी कानूनी विशेषज्ञ द्वारा मसौदा तैयार करवाना एक बेहतर विकल्प है। कानूनी नोटिस को किसी एडवोकेट के लेटर-हेड पर एक अच्छी तरह से बने हुए ड्राफ्ट के रूप में बनाया जाता है जिसमें उसका पता और संपर्क-विवरण होता है इसके अलावा इसमें निम्नलिखित जानकारी भी होती है-
कानूनी नोटिस का शीर्षक
बात और तथ्य
प्रेषक की मांग और आवश्यकताएं
परिणाम और दुष्परिणाम इत्यादि।
कानूनी नोटिस के प्रकार
किरायेदार बेदखली नोटिस
कर्मचारी और नियोक्ता / कंपनी
चेक बाउंस नोटिस
उपभोक्ता विवाद
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 80
बिज़नेस एग्रीमेंट
सभी प्रकार की कंपनियों के लिए व्यापार के संचालन के लिए अनुबंध और समझौते महत्वपूर्ण हैं। पहले के दशकों में, कुछ ही लोग लिखित व्यापार अनुबंधों का प्रयोग करते थे, और अधिकांष व्यापार और व्यक्तिगत सौदे हाथ मिलाने के साथ आपसी सहमति के द्वारा ही तय किए जाते थे। परंतु आजकल ज्यादातर लोग व्यापार करने से पूर्व लिखित समझौते ही बनवाते हैं। हमारी ऑनलाइन लीगल सर्विसेज की सहायता आप आसानी के साथ अपने ग्राहकों के बिजनेस एग्रीमेंट्स बनवा सकते हैं।
रोज़गार एग्रीमेंट
एक रोजगार अनुबंध, जिसे एक रोजगार समझौते के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा लिखित समझौता होता है जो कि नियोक्ता और कर्मचारी के अधिकारों, जिम्मेदारियों और दायित्वों को रेखांकित करता है। उदाहरण के लिए, इस समझौते में आम तौर पर मजदूरी, लाभ, घंटे और नौकरी की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी होती है।
चेक बाउंस नोटिस
चेक एक बिल ऑफ एक्सचेंज होता है जो मांग पर देय होता है। एक लेन-देन में दो पक्ष होते हैं, चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अदाकर्ता के रूप में जाना जाता है, जबकि वह व्यक्ति जिसके पक्ष में चेक जारी किया जाता है उसे आहर्ता के रूप में जाना जाता है। चेक बाउंस एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी व्यक्ति के बैंक खाते में अपर्याप्त धन होने के कारण चेक को संसाधित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आहर्ता अदाकर्ता के खिलाफ निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत कानूनी कार्यवाही करने हेतु चेक बाउंस नोटिस जारी कर सकता है। हमारी लीगल सर्विसेज की सहायता से आप आसानी से अपने ग्राहकों के इस प्रकार के नोटिस बनवा सकते हैं।